कृष्ण भगवान की 16000 रानियों के पीछे का सच

भगवान कृष्ण (#krishn) की थी 8 पत्नियां, तो फिर कैसे मिलीं उन्हें 16000 रानियां

भगवान कृष्ण (#krishn) की पत्नियों की बात आती है तो 16108 पत्नियां मानी जाती हैं।लेकिन असल में तो उनकी सिर्फ 8 रानियां ही थीं। भगवान (#krishn) की इस महिमा के बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं हैं। मगर भगवान (#krishn) के भक्तों को तो ये पता होना ही चाहिए कि उनके (#krishn) कृष्ण कन्हैय्या के जीवन में पत्नियों से जुड़ी रोचक कथा क्या है। दरअसल कान्हा की जिंदगी में पत्नियों से जुड़ा ये राज बहुत कम लोग ही जानते हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ कृष्ण (#krishn) की महिमा सुनकर ही मानो उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं जबकि कृष्ण (#krishn) से जुड़ी रोचक कथाओं में उनकी पत्नियों का जिक्र भी जरूर किया जाना चाहिए। तो चलिए अब भगवान कृष्ण (#krishn) की पत्नियों से जुड़ी पौराणिक कथाएं जानते हैं-

क्या है मान्यता- #krishn
पौराणिक मान्यता ये है कि भगवान कृष्ण के डेढ़ लाख से भी ज्यादा पुत्र थे। कृष्ण के इन पुत्रों को जन्म दिया था उनकी 16108 पत्नियों ने। ये बात सही भी है। मगर पूरी तरह नहीं। उनकी इतनी पत्नियां होने के पीछे एक कहानी है।

कैसे बनीं ये पत्नियां- #krishn
कथाओं की मानें तो भूमासुर नाम के राक्षस ने ठान लिया था कि वो 16108 कन्याओं की बलि देगा। इस वजह से उसने इन कन्याओं का अपहरण कर लिया था ताकि वो इनकी बलि दे सके। जब भगवान कृष्ण को इस बारे में पता चला तो
उन्होंने इस अन्याय को होने से रोकने के लिए कन्याओं को कैद से बचाया और उन्हें घर भी भेज दिया।

सामाजिक अपमान- #krishn
कन्याएं सुरक्षित घर तो आ गईं लेकिन उन्हें काफी सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा था। उनके अपने परिवार वाले भी उन्हें सम्मान की नजरों से नहीं देख रहे थे और उन्होंने तो कन्याओं को अपनाने से भी मना कर दिया था।

कृष्ण भगवान के 16000 रूप- #krishn

इस वक्त खुद कृष्ण भगवान कन्याओं की मदद को आगे आए वो 16000 रूपों में प्रकट हुए। फिर उन्होंने इन कन्याओं से विवाह रचा लिया था। भगवान कृष्ण की ये महिमा देख कर सभी अचंभित थे। मगर उन्होंने कन्याओं को सामाजिक तिरस्कार से बचा लिया।

असल में 8 पत्नियां-#krishn
भगवान कृष्ण की असल में 8 पत्नियां ही थीं। इन पत्नियों में कइयों के बारे में आपने हो सकता है कि सुना भी हो। ये नाम हैं, रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा। सारा संसार भगवान कृष्ण की पत्नियों के तौर पर उन्हें ही जानता है।

Author: चयनिका निगम

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com