ऐसे बनाये घर पर चाट-पटे गोल गप्पे...

ऐसे बनाये घर पर चाट-पटे गोल गप्पे…

New Delhi : बोलचाल, पहनावा, खाना और बोली देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग बोली जाती है। खाने का स्वाद भी काफी जगह बदल जाता है। गोलगप्पे जो हर किसी के फेवरेट होते हैं, अगल अलग राज्यों में इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है, आइए जानते है….ऐसे बनाये घर पर चाट-पटे गोल गप्पे...

गोलगप्पे नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आपको हर जगह  कहीं भी गोलगप्पे वाला तो दिख ही जाएगा। आपको बता दे कि देश के करीब हर राज्यों में आपको गोलगप्पे तो मिल जाएंगे, स्वाद भी एक जैसा होगा, लेकिन अगर उसमें कुछ बदलेगा तो वो है उसका नाम। 

क्या आप जानते है कि गोलगप्पों को भी देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से जाना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस राज्य मिें इसे किस नाम से पुकारा जाता हैं।

– आपको बता दे कि यूपी के अलीगढ़ में इसे ‘पड़ाका’ के नाम से जाना जाता है। इसे यहां अलग अलग तरह के आटे और सूजी के बनाकर कभ तरह के मसालों वाले पानी के साथ दिया जाता है।

-पक्ष्चिम बंगाल, असम और झारकंड में इसे ‘पुचका’ के नाम से जाना जाता है। इसमें उबले गर्म और मैश किए हुए आलू को डाल कर खट्टी-मीठी चटनी और मसालेदार पानी के साथ खाया जाता है।

-गुजरात के कुछ इलाकों में इसे ‘पकौड़ी’ के नाम से जाना जाता है। यहां बेसन के लच्छों, मीठी चटनी और कच्चे प्याज के साथ दिया जाता है।

– हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में इसे ‘बताशे’ के नाम से जाना जाता है।

-उड़ीसा, दक्षिण झारखंड, हैदराबाद और तेलंगाना में इसे ‘गुपचुप’ के नाम से जाना जाता है।

-पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे ‘फुल्की’ के नाम से जाना जाता है।

-मध्यप्रदेश के हौशंगाबाद में इसे ‘टिक्की’ के नाम से जाना जाता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com