क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 1 मई का पंचांग।

1 मई का पंचांग- राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि सायं 04 बजकर 42 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 16 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 47 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, तैतिल करण सायं 04 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 1 मई : सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 1 मई : शाम 06 बजकर 57 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः ब्रह्म मुहूर्त 02 मई सुबह 04 बजकर 14 मिनट से 04 बजकर 57 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 52 म‍िनट से 12 बजकर 45 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 07 मिनट तक। अमृत काल योग 02 मई सुबह 04 बजकर 26 म‍िनट से 05 बजकर 57 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजकर 03 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 06बजकर 33 म‍िनट से 07 बजकर 26 म‍िनट तक। वर्ज्य काल सुबह 08 बजकर 47 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक। इसके बाद रात्रि 07 बजकर 21 म‍िनट से 08 बजकर 52म‍िनट तक।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com