क्रिकेट इतिहास में पहली बार सबसे लंबे छक्के, किसी ने छत पर पहुंचाई गेंद, तो किसी ने स्टेडियम ही पार कर दिया

क्रिकेट इतिहास में पहली बार सबसे लंबे छक्के, किसी ने छत पर पहुंचाई गेंद, तो किसी ने स्टेडियम ही पार कर दिया

क्रिकेट में दर्शकों को एक चीज जो सबसे ज्यादा लुभाती है वो है खिलाड़ियों के बल्ले से छक्के निकलना। हर क्रिकेटप्रेमी लंबे-लंबे छक्कों को देखने के लिए व्याकुल रहता है। बल्लेबाज भी अपना दम खम दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।क्रिकेट इतिहास में पहली बार सबसे लंबे छक्के, किसी ने छत पर पहुंचाई गेंद, तो किसी ने स्टेडियम ही पार कर दिया

क्रिकेट के इतिहास में कई लंबे छक्के लगे हैं। कई बार तो गेंद स्टेडियम के बाहर भी गई है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जनके नाम सबसे लंबे छक्के लगाने का किकॉर्ड दर्ज है। तो आइए जानते हैं कौन हैं ये बल्लेबाज।

अल्बर्ट ट्रॉट: 18वीं शताब्दी में अल्बर्ट ट्रॉट ने इतना लंबा छक्का मारा था कि गेंद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को भी पार कर गई थी। इस छक्के को सदी का सबसे लंबा छक्का कहा जाता है।

क्रिस लिन: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बीबीएल टूर्नामेंट में क्रिस लिन के बल्ले से बेहद ही लंबा छक्का देखने को मिला था। शॉन टेट की 147 किमी/घंटा की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर लिन ने इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई थी। छक्के की लंबाई 121 मीटर नापी गई, जो कि बीबीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का है।

कोरी एंडरसन: वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले कोरे एंडरसन ने भारत के खिलाफ काफी लंबा छक्का मारा था। एंडरसन ने ईशांत की गेंद पर 120 मीटर लंबा छक्का मारा था। छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी।

युवराज सिंह: साल 2007 में टी20 विश्व कप में भारत के युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 70 रनों की पारी के दौरान ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। ये छक्का इसलिए भी गजब था क्योंकि इसके लिए उन्होंने सिर्फ अपनी कलाईयों का इस्तेमाल किया था।

डेनियल क्रिस्टियन: साल 2015 में डेनियल क्रिस्टियन के बल्ले से 117 मीटर लंबा छक्का मारा था। इस मैच में हरीकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 173 रनों का स्कोर बनाया था। होबार्ट की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका था और क्रिस्टियान 33 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

एम एस धोनी: यह छक्का धोनी ने साल 2011-12 में सीबी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में जड़ा था। यह छक्का लॉन्ग ऑफ की दिशा में मारा गया था जो उस स्टेडियम की काफी बड़ी बाऊंड्री थी। लेकिन धोनी के इस छक्के आसानी से उस बाउंड्री को पार करते हुए पूरे 112 मीटर की दूरी तय की थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com