खाने के बाद सिर्फ एक कटोरी दही खाएं, होंगे ये फायदे

दही भारतीय खाने का एक ज़रूरी हिस्सा है। यहां दही और दही से बनी कई चीज़ें खाने के साथ ली जाती है। दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। दूध से तैयार होने वाली इस दही में बड़ी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन होते हैं।

खाने के बाद सिर्फ एक कटोरी दही खाएं, होंगे ये फायदे

दही की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज़ है, साथ ही ये बहुत किफायती भी है। अगर आप खाने के साथ या उसके बाद एक कटोरी दही खाते हैं, तो आपको इसके चार बड़े फायदे हो सकते हैं।
एसिडिटी से बचाए – कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद, या उसके साथ ही एक कटोरी सादी दही खाएं। ये दही आपके शरीर का पीएच बैलेंस बनाए रखेगी। साथ ही आपके पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगी। जिससे आपको एसिडिटी नहीं होगी।
हार्टबर्न और मतली रोके – अगर आपकी खाने की नली में खाना फंस जाए, तो आपको मतली या हार्टबर्न की समस्या होने लगती है। अगर आप खाने के बाद छाछ या दही लेते हैं तो आरको इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आपका खाना आसानी से पच जाएगा। आप एक ग्लास छाछ में थोड़ा सा भुना ज़ीरा पाउडर डालकर भी पी सकते हैं।
हाज़मा बढ़ाए – प्रोबायोटिक होने के कारण दही में विटामिन बी12 और माइक्रोऑर्गैनिज्म होते हैं जो पेट में बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जो बदहजमी की स्थिति संभालते हैं। दही खाने के हाजमे में मदद करता है और कब्ज से बचाव करता है।
 दूध करता है नुकसान? दही लीजिए – कुछ लोगों को दूध में मौजूद लैक्टोज के कारण वो हज़म नहीं होता, ऐसे में वो दूध जैसे फायदे दही से ले सकते हैं। इससे आपको कैल्शियम और दूसरे विटामिन मिल जाएंगे, वो भी बिना लैक्टोज के।
खाने के साथ दही कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप दही में सब्ज़ी मिलाकर रायता बना सकते हैं। नमक या चीनी मिलाकर दही खा सकते हैं। छाछ ले सकते हैं। या सादा दही भी खाया जा सकता है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com