खेल पुरस्कार पाने वालों को कोहली ने दी बधाई, देखें सम्मानितों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sport Award) से सम्मानित विजेताओं को बधाई दी है। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक अकाउंट से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए पोस्ट साझा किया है। बता दें कि, कोहली खुद भी खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ‘सभी खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और साहसिक पुरस्कार विजेताओं को गर्व का एक महान क्षण और शुभकामनाएं। आपकी उत्कृष्टता कई अन्य लोगों को भी अपने खेल जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।’ बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को 62 व्यक्तियों और तीन संस्थानों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 से नवाज़ा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाज़ा गया। इसके साथ ही रवि कुमार, लवलीना बोरगोहेन और श्रीजेश पीआर अन्य ओलंपिक पदक विजेता एथलीटों खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता

नीरज चोपड़ा (भाला)
रवि दहिया (कुश्ती)
सुनील छेत्री (फुटबॉल)
मिताली राज (क्रिकेट)
पी श्रीजेश (हॉकी)
लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)
प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी)
अवनि लेखारा (पैरा राइफल शूटर)
सुमित अंतिल (पैरा भाला फेंक)
कृष्णा नगर (पैरा-बैडमिंटन)
मनीष नरवाल (पैरा पिस्टल शूटर)
मनप्रीत सिंह (हॉकी)
अर्जुन पुरस्कार विजेता
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)
शिखर धवन (क्रिकेट)
भवानी देवी चडलवादा आनंद सुंदररमन
मोनिका (हॉकी)
वंदना कटारिया (हॉकी)
संदीप नरवाल (कबड्डी)
हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)
अभिषेक वर्मा (शूटिंग)
अंकिता रैना (टेनिस)
दीपक पुनिया (कुश्ती)
दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
हरमन प्रीत सिंह (हॉकी)
रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)
सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
अमित रोहिदास (हॉकी)
बीरेंद्र लकड़ा (हॉकी)
सुमित (हॉकी)
नीलकांत शर्मा (हॉकी)
हार्दिक सिंह (हॉकी)
विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)
गुरजंत सिंह (हॉकी)
मनदीप सिंह (हॉकी)
शमशेर सिंह (हॉकी)
ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
वरुण कुमार (हॉकी)
सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
योगेश कथुनिया (पैरा-एथलेटिक्स)
निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन)
सिंहराज अधाना (पैरा शूटिंग)
भावना पटेल (पैरा टेबल-टेनिस)
हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)
शरद कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता (आजीवन)

टीपी औसेफ (एथलेटिक्स)
सरकार तलवार (क्रिकेट)
हरपाल सिंह (हॉकी)
आशान कुमार (कबड्डी)
तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता (नियमित)

राधाकृष्णन नायर (एथलेटिक्स)
संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी)
प्रीतम सिवाच (हॉकी)
जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग)
सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस)

खेल में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार

लेख केसी (मुक्केबाजी)
अभिजीत कुंटे (शतरंज)
दविंदर सिंह गरचा (हॉकी)
विकास कुमार (कबड्डी)
सज्जन सिंह (कुश्ती)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को भी शनिवार को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। वह देश का सर्वोच्च खेल सम्मान पाने वाली देश की प्रथम महिला क्रिकेटर बनीं। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए शनिवार को खेल रत्न दिया गया। अवनी लेखारा, सुमित अंतिल, कृष्णा नगर और मनीष नरवाल पांच पैरा-एथलीट को इस साल टोक्यो पैरालंपिक 2021 में मेडल जीतने वाले प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से नवाज़ा गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com