गजक खाने से दूर होती है कमजोरी, जानें इसके और भी फायदे

सर्दियों के साथ-साथ गजक का भी मौसम शरू हो जाता है। इस मौसम में लोग गजक खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ गजक में सेहत के कई राज छिपे होते हैं। जी हां, गजक से कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है, तो आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।गजक खाने से दूर होती है कमजोरी, जानें इसके और भी फायदे

 

प्रेगनेंसी से बचने के लिए पिल्स की जगह…

– गजक तिल और गुड़ से बनती है। इसमें कैल्शिम पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और अर्थराइटिस की समस्या से निजात मिलती है।

 – तिल में सिसामोलिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये रक्त चाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 – गजक में सूखे मेवे भी डाले जाते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं और कमजोरी दूर भगाते हैं।

 – तिल और गुड़ शरीर में मेटाबॉलिज्म (रस प्रक्रिया) को बढ़ाते हैं। इससे वजम कम करने में सहायता मिलती है।

 – गजक में फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात मिलती है।

 – गजक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम से त्वचा जवान बनी रहती है। इसे खाने से समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़तीं।

 – तिल और गुड़ से शरीर को गर्मी मिलती है। इसलिए सर्दियों में इसे खाने से ठंड कम लगती है।

 – गजक खाने से एनीमिया की शिकायत नहीं रहती क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com