राशिफल: जाने किसे शुभ फल देंगे आज के सितारे?

गुरुवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

गुरुवार का राशिफल: किसे शुभ फल देंगे आज के सितारे?

मेष- कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

वृषभ- अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाए अधूरी रहेंगी।

मिथुन- मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

कर्क- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोना-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

सिंह- लेन-देन में सतर्क रहें। आज कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। दुकान-भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं।

कन्या- धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आपको उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

तुला- पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

वृश्चिक- नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आपने क्रय की है, आपको खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।

धनु- अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे? समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

मकर- सुचारु रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि-भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

कुम्भ- दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आपको नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

मीन- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा सभी लोग आपसे दूर हो जाएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। व्यय वृद्धि से तनाव बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अचानक हानि की आशंका है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com