चीन में बड़ा विमान हादसा, बोइंग प्लेन हुआ क्रैश, 132 लोग थे सवार

बीजिंग, पड़ोसी देश चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। दक्षिण चीन में एक जेट बोइंग 737 प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के वक्त प्लेन में 132 लोग सवार थे। हालांकि, हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका पता अभी नहीं चल सका है। ये प्लेन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था।

बोइंग 737 ने कुनमिंग से गुआनझोउ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुआंग्शी की पहाड़ियों में प्लेन हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह से पहाड़ी में आग लग गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया ने हादसे की जानकारी दी है। विमान में 123 यात्री जबकि बाकी लोग क्रू मेंबर्स थे।

रेस्क्यू अभियान शुरू

हादसे की खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

दोपहर 2.22 बजे हुआ था संपर्क

फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक, 6 साल पुराने बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। विमान ने कुनमिंग से दोपहर 1.11 बजे ग्वांगझू के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 2.22 बजे के बाद विमान का पता नहीं चल सका। आखिरी में मिले डेटा के मुताबिक, विमान 376 नाट की स्पीड पर 3,225 फीट की ऊंचाई पर था। विमान को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर लैंड करना था।

चीन में 2010 में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जेट विमान

एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार, चीन में आखिरी बार साल 2010 में कोई जेट विमान हादसे का शिकार हुआ था। जेट विमान कम दृश्यता के कारण यिचुन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 44 लोग मारे गए थे। उस वक्त कुल 96 लोग यात्रा कर रहे थे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com