बड़ी खबर : चुनाव से पहले केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता को दिया 50 हजार का रुपया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को चंदा दिया है। इरोम चुनाव लड़ने जा रही हैं, इसके लिए उन्होंने चंदे के तौर पर 50,000 रूपये दिए। बड़ी खबर : चुनाव से पहले केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता को दिया 50 हजार का रुपया

इरोम शर्मिला की पार्टी को समर्थन

ब्रेकिंग न्यूज़: तीसरे चरण से आई मायावती के लिए ये बुरी खबर, बसपा के इस बड़े नेता की मौत

इरोम शर्मिला की पार्टी पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) धन और कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही है। पार्टी ऑनलाइन चंदा एकत्र करने और लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

केजरीवाल ने शनिवार (18 फरवरी) को बताया कि वह इरोम शर्मिला को चंदा के रूप में 50,000 रूपये दे रहे हैं और लोगों से उनकी मदद करने की भी अपील की।

दो सीटें, चार प्रत्याशी: यहां है सियासत का रोमांचक 20-20 मुकाबला

मणिपुर के तीन बार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ इरोम शर्मिला मणिपुर विधानसभा चुनाव थउबल सीट से लड़ रही हैं। शर्मिला ने अगस्त 2016 में अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी। वह अपने समर्थकों के साथ साइकिल पर इंफाल से 20 किलोमीटर की दूरी तय करके थाउबल पहुंची थीं। वहां उन्होंने पर्चा भरा था।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार और आठ मार्च को दो चरणों में चुनाव होना है। चुनाव के परिणाम 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी और ओ इबोबी सिंह एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

मणिुपर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले आर्थिक नाकेबंदी का मुद्दा राज्य की राजनीति में हावी दिख रहा है क्योंकि सभी राजनीतिक दल इसका इस्तेमाल प्रमुख मुद्दे के रूप में करने की कोशिश कर रहे हैं।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com