चौंकाने वाला सच : आतंक के बारूद से सजी कराची, चिंगारी लगते ही फना हो जाएगा भारत

इस्लामाबाद| दुनिया में आतंक का सबसे बड़ा अड्डा बन चुके पाकिस्तान का चौंकाने वाला सच सामने आया है| इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (ICG) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है| इस ग्रुप को नामचीन थिंक टैंक्स में शुमार किया जाता है|इस्लामाबाद| दुनिया में आतंक का सबसे बड़ा अड्डा बन चुके पाकिस्तान का चौंकाने वाला सच सामने आया है| इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (ICG) की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है|

प्रसिद्घ दरगाह को आतंकियों ने बनाया निशान, 100 को मारा 250 से ज्यादा जख्मी

बेल्जियम से चलने वाले इस थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है| इस ग्रुप का कहना है कि  पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची अब भारत-विरोधी जेहादी गुटों का अड्डा बन चुकी है| रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन गुटों की फंडिंग पाकिस्तान ही कर रहा है|

चौंकाने वाला सच

रिपोर्ट में बताया गया है कि मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद, शिया-विरोधी चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-झांगवी और लश्कर ए तैयबा के बीच कराची के मदरसों में करीबी रिश्ते हैं| इन मदरसों को देश और विदेश से ढेर सारी फंडिंग की जाती है|

जल्द ही इस देश में शुरू होने वाली है ड्रोन टैक्सी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

पाकिस्तान के काई खूंखार आतंकी संगठनों में कराची पर कब्जा करने की होड़ सी लगी है| ये गुट कई मदरसे और धार्मिक संस्थाएं चलाते हैं| चूँकि, कराची पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी है इसलिए इन गुटों में अक्सर वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है| इन लड़ाइयों में खून भी बहता है|

 रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में रेंजर्स के ऑपरेशन से पहले कई चरमपंथी शहर छोड़कर भाग खड़े हुए थे| लेकिन अब परिस्थितियाँ बदली हुई नज़र आ रही हैं| एक बार फिर इन संगठनों ने शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है| इन सभी संगठनों पर भारत-पाक झगडे का आसार भी साफ़ देखा जा सकता है| जब भी इन दोनों देशों के बीच तना-तनी होती है ये संगठन पाकिस्तान की और से लड़ाई के लिए तैयार होने लगते हैं|

रिपोर्ट यह बताती है कि कराची और आसपास के इलाकों में जेहाद को बढ़ावा देने वाले मदरसे धड़ल्ले से चल रहे हैं| इनका काम नौजवानों को भड़काकर आतंकी बनाना है| इस माहौल के चलते कराची एक अखाड़े में तब्दील होता जा रहा है| ख़ास बात तो यह है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान में पाकिस्तानी रेंजर्स ने शहर के किसी भी जेहादी संगठन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है|

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com