जरा होशियर हो जाइयें अब बाजार में आ रहे हैं नकली कंडोम

लखनऊ: आप ने नकली खाने और पीने के सामान के बारे में तो सूना हो गया, पर क्या आप जानते हैं कि अब नकली कंडोम में भी बाजार में आ रहे हैं। चर्चा ऐसी है कि चीन मे बने रहे नकली कंडोम भारत व अन्य देशों में भेज जा रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले इटली के कस्टम डिपार्टमेंट ने रोम के लियानार्डो दा विंची एयरपोर्ट पर 6,00,000 नकली कंडोम पकड़े गए। अधिकारियों को संदेह है कि ये नकली कंडोम चीन में बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसारए चीन में बनाए गए नकली कंडोम को भारत सहित अन्य देशों में इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा है।

इसका एक कारण चीन के ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स का बहुतायत में उपयोग भी हो सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसारए चीन में हर साल एक अरब कंडोम का निर्माण होता है। यह आंकड़ा दुनिया में बनाए जाने वाले कंडोम स्टॉक का 25 फीसद है। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इनमें से कितने कंडोम नकली हैंए लेकिन पुलिस कार्रवाई में हर साल लाखों नकली कंडोम जब्त करती है।

डॉक्टरों के अनुसार इन नकली कंडोम के कारण कपल्स को अनचाहे गर्भ व संंक्रमण का सामना करना पड़ता है। चीन में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें पता चाल है कि कई कपल्स ने नकली कंडोम का इस्तेमाल किया और उन्हें अनचाहा गर्भधारण और संक्रमण के खतरों का सामना करना पड़ा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com