जानिए क्या है आज आपका का राशिफल, दिनांक- 08 अप्रैल 2017, दिन- शनिवार

मेष– एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। फंसा हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

वृषभ– आज आपके कार्य स्थल पर और अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

मिथुन– परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क– क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है।

सिंह– ऐसा कोई काम न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। अनावश्यक विवाद हो सकता है। नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है ध्यान रखें।

कन्या– इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

तुला– लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक– नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

धनु– शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

मकर– दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्याएं उलझाती नहीं हैं।

कुंभ– मार्गदर्शन की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन– आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com