जानिए 13 जून 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतलाष्टमी।

राशिफल

मेष: चाही या अनचाही यात्रा का योग बन रहा है। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से कष्ट भी मिल सकता है, लेकिन नौकरी या व्यापार की स्थिति में सुधार की संभावना है।

वृष: सूर्य के परिवर्तन से ग्रहण योग बन रहा है, जिससे मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। धन में व्यवधान आएगा। ईश्वर की उपासना से लाभ होगा।

मिथुन: आपकी राशि पर आगामी 21 जून को ग्रहण पड़ेगा। ग्रहण योग अभी से बन रहा है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: आपकी राशि से बारहवें ग्रहण योग होगा, जिसके कारण से धन व्यय अधिक होगा। फिर भी व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक कार्य करें।

सिंह: ग्रहण योग का प्रभाव कर्मक्षेत्र में बाधाएं डालेगा, लेकिन भविष्य की व्यावहारिक योजनाओं को मजबूत करेगा। दांपत्य जीवन में सावधानी बरतें।

कन्या: उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धर्म गुरु से सहयोग अथवा देवदर्शन मिल सकता है।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के लिए ग्रहण योग आपके लिए विशेष फलदायी होगा। किया गया परिश्रम सार्थक होगा। परिणाम सुखद एवं उत्साहवर्धक होंगे।

वृश्चिक: आपकी राशि से अष्टम ग्रहण योग होगा। षड़यंत्र और छुआछूत के रोग से बचें, जबकि दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: ग्रहण योग आपकी राशि से सप्तम होगा, जिस कारण से कुछ पारिवारिक जीवन में, कुछ व्यावसायिक मामलों में तनाव रहेगा। ईश्वर की आराधना करें।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक दबाव रहेगा, लेकिन विकल्प भी मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन: कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com