जानिए 21 नवंबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

पंचक: रात्रि के 10:25 बजे से प्रारंभ 26 नवंबर रात्रि के 09:20 बजे पर समाप्त।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:49 बजे से 22 नवंबर को प्रात: 10:15 बजे तक।

राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी से सहयेाग मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। अज्ञात भय कहीं न कहीं तनाव देगा। किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग या प्रदूषण से सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। वाणी पर संयम रखें।

मकर: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com