भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1888 – भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म। वर्ष 1962 में यह दिन शिक्षक दिवस के रूप में घोषित किया गया।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री भवस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़े: शरद यादव ने दिया नीतीश कुमार को करारा जवाब, बोले- जो करना है कर लो नहीं दूंगा इस्तीफा
1975 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेका ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997 – एथेंस शहर 2004 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए चयनित हुआ।
1997 – मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गई।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features