जानें आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 18 अक्टूबर का पंचांग।

18 अक्टूबर का पंचांग-

शक संवत् 1943, आश्विनी शुक्ल, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 02, रवि उल्लावल 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 अक्टूबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नखत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

ध्रुव योग रात्रि 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 18 अक्टूबर 2021 : सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 18 अक्टूबर 2021 : शाम 5 बजकर 48 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 46 मिनट तक। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक। रवि योग सुबह 10 बजकर 50 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर 2021 : राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। पूरे दिन पंचक काल रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com