जाने शनिदेव से जुड़े इन विशेष मंत्रों के बारे में…

शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की आराधना की जाती है। इस दिन शनिदेव को खुश करने के कई उपाय किए जाते हैं। शनि देव जिन पर खुश होते हैं उनके किसी भी काम में कभी भी अड़चन नहीं आती है। कुंडली में शनि की स्थिति होती तो व्यक्ति का कोई भी काम सरलता से नहीं होता है। उसे हर काम में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। शनि को खुश करने के कई उपाय है जिनमें शनि के मंत्रों की विशेष अहमियत है। इन मंत्रों के जाप से जीवन से हर कष्ट का अंत हो जाता है। साथ ही नौकरी एवं कारोबार पर चल रहे संकट भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े कुछ विशेष मंत्र… शनि देव के मंत्र :- ॐ शं शनिश्चराय नम: शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते वक़्त इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इस मंत्र के जाप से शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। सुखद और सफल जीवन के लिए शनि का मंत्र:- अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया। दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।। गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च। आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।। शनि देव महाराज का वैदिक मंत्र:- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये। शनि देव का एकाक्षरी मंत्र:- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः। साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने का शनि मंत्र:- ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम । उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात । ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः। ऊँ शं शनैश्चराय नमः। ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com