चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी भरे लहजे में कहा है कि वो कश्मीर में घुस सकते हैं। डोकलाम विवाद पर बोलते हुए चीन ने कहा कि, क्या हो अगर बीजिंग भी कश्मीर में घुस जाए। चीन के विदेश मंंत्रालय की अधिकारी वांग वेनली ने कहा कि भारत ने जिस ट्राई जंक्शन का हवाला देते हुए डोकलाम में चीनी सेना को रोका है, चीन भी उसी ट्राई जंक्शन की दलील दे सकता है।

वेनली ने कहा कि हम यह समझते हैं कि भारत जिस ट्राई जंक्शन का बहाना बना रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा से कई ट्राई जंक्शन लगे हुए हैं। क्या हो अगर हम भी इसी दलील के सहारे भारत-चीन और नेपाल से लगे कालापानी क्षेत्र में या भारत और पाकिस्तान से लगे कश्मीर में घुस जाएं।
ये भी पढ़े: #बड़ी खबर: पकड़ा गया योगी सरकार का सबसे बड़ा घोटाला, गायब हुए 800 करोड़ रूपये नहीं मिला हिसाब
उन्होंने कहा कि ट्राई जंक्शन का हवाला देने से किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है, बल्कि सभी की मुसीबतें बढ़ेंगी। भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान वांग वेनली ने यह बयान दिया। बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद लगभग 50 दिनों से चल रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features