तीन राज्यों में मोदी लहर,ECI ने जारी किया पहला नतीजा

सेमीफाइनल भाजपा ने जीत लिया है। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का काउंटिंग जारी है। रुझानों को देखते हुए तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का आना तय माना जा रहा है। जबकि, तेलंगाना में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का ताजा अपडेट

बता दें कि ताजा अपडेट के अनुसार मध्य प्रदेश में 164 सीटों पर बीजेपी और 63 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जबकि 3 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 53 सीटों पर भाजपा और 34 सीटों पर कांग्रेस आगे है। वहीं, 3 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। राजस्थान में 113 सीटों पर भाजपा और 69 सीटों पर कांग्रेस आगे है। 17 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तेलंगाना में 65 सीटों पर कांग्रेस और 39 सीटों पर बीआरएस ऐगे है। छह सीटों पर भाजपा और 9 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

विधानसभा का पहला नतीजा आया  

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान के चोरासी सीट से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राकजकुमार रोत ने जीत दर्ज की है। राजकुमार ने बीजेपी के सुशील कटारा और कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को हराया। राजकुमार 70 हजार वोटों से विजयी हुए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com