दर्दनाक: ढाई साल के मासूम के संग मां ने लगायी फांसी, मची हड़कम्प!

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला ने पहले तो अपने ढाई साल के मासूम बेटे को फांसी के फंदे से लटका कर मार दिया। इसके बाद खुद भी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि महिला ने पति की प्रताडऩा से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया।


लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली के देवीपुरवा गांव निवासी रामधीन लोध की पत्नी 22 वर्षीय अपने ढाई साल के बेटे विकास के साथ रहती थी। बताया जाता है कि रविवार दोपहर सुधा ने पहले अपने ढाई साल के बच्चे विकास के गले में साड़ी का फंदा बनाकर कड़ी से लटका दिया और फिर दूसरी साड़ी के फंदे से खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के कुछ देर के बाद खेत से लौटी उसकी जेठानी ने जब दोनों के शवों को कमरे में फांसी पर लटके हुए देखा तो शोर मचा दिया। शोर होत ही गांव के लोग मदद के लिए जमा हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व सुधा के मायके वाले भी पहुंच गये। सुधा के भाई राजकुमार ने उसके पति पर प्रताडऩा व दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

राजकुमार के मुताबिक सुधा का पति रामधीन आवारागर्दी करता था। ज्यादातर वह घर से बाहर रहता था। गुरुवार को रामधीन ने सुधा को मारापीटा था और घर से निकालने की धमकी दी थी। जब राजकुमार ने आकर मना किया तो रामधीन ने उस पर भी हाथ उठाया था और सुधा को तलाक देने की धमकी भी दी थी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com