दिनांक- 02 मार्च 2017, दिन- गुरुवार

दिनांक- 02 मार्च 2017, दिन- गुरुवार

मेष– यदि आप नौकरी ढूँढ रहे रहें हैं तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बाहर के खाने से बचें।

वृषभ– पका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नई ऊर्जा से भर देगा।

मिथुन– पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे।

कर्क– अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सिंह– वैवाहिक अथवा प्रेम सम्बन्धों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

कन्या– प्रेम सम्बन्धों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।

तुला– जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। 

वृश्चिक– कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

धनु– नए कार्यं में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।

मकर– घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

कुंभ– प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे सम्बंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

मीन– भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी सम्बंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com