दिनांक- 13 अप्रैल 2017, दिन- गुरुवार

दिनांक- 13 अप्रैल 2017, दिन- गुरुवार

मेष– आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ– शारीरिक पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मिथुन– यह दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी।

कर्क– संपत्ति की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

सिंह– परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कन्या– दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला– घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक– खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं बनी रहेंगी।

धनु– मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

मकर– खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख और सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कुंभ– आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत बढ़ी हुई रहेगी।

मीन– व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com