दिल्लीवालों गर्मी के सितम के लिए हो जाइए तैयार…

राजधानी में रविवार से गर्मी का सितम बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को सुबह धूप खिली रही। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। हालांकि, दोपहर के समय सूरज व बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला।

इस दौरान अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 42.5 पीतमपुरा में 42.4, मुंगेशपुर 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, राजधानी में शनिवार को एक्यूआई 281 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। शुक्रवार को एक्यूआई 264 दर्ज किया गया था।

फिर बढ़ा प्रदूषण, खराब श्रेणी में दर्ज
राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। शुक्रवार को एक्यूआई 264 दर्ज किया गया था। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को औसत 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक 351 एक्यूआई रहा जो बेहद खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 260, फरीदाबाद में 272, नोएडा में 235 व गाजियाबाद में 210 एक्यूआई दर्ज किया गया।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com