दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; रेवाड़ी में 3 डिग्री पहुंचा पारा

लगातार शीतलहर के चलते पिछले तकरीबन एक पखवाड़े से दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह भी जबरदस्त ठंड देखने को मिली। शनिवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिल्ली-एनसीआऱ के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ जगहों दिनभर शीतलहर की स्थिति भी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कुलमिलाकर ठंड से लोगों का आम जनजीवन प्रभावित होना जारी रहेगा। पिछले साल भी दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त ठंड पड़ी थी और दिसंबर महीने में 119 साल का ठंड का रिकॉर्ड भी टूटा था। इस साल भी ऐसे ही हालात नजर आ रहे हैं। 2 दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने 1 दशक का रिकॉर्ड तोड़ा था।

पश्चिनी विक्षोभ दिलाएग भीषण ठंड से राहत

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका कुछ असर यहां भी देखने को मिलेगा। इसी के परिणामस्वरूप अगले एक-दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर समते पूरे उत्तर भारत के लोगों को कंपकंपाती सर्दी से भी कुछ राहत मिल सकती है।

वायु प्रदूषण के साथ-साथ शुक्रवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में भी आंशिक वृद्धि देखने को मिली। हालांकि तेज धूप खिलने और बृहस्पतिवार की तुलना में हवा की रफ्तार कम होने के बावजूद ठिठुरन भरी ठंड का एहसास दिनभर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, पर ठंड का दौर अभी यूं ही जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मालूम हो कि बृहस्पतिवार को यह सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस चला गया था। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री ही कम है। हवा में नमी का स्तर 38 से 98 फीसद रहा।

जफरपुर में 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को जाफरपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान महज 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह आयानगर और लोधी रोड भी शीतलहर की चपेट में रहे। यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com