दिल्ली-यूपी सहित पूरे उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड,पढ़ें मौसम का अपडेट

जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बढ़ता जा रहा है वैसे ही ठंड भी अपने प्रचंड रूप में दिख रहा है। कोहरा बर्फबारी और कई जगहों पर बारिश ये सभी मिलकर दिसंबर महीने की सर्दी को बढ़ा रहे हैं। कई राज्यों में घना कोहरा सुबह के समय देखा जा रहा है। वहीं लक्षद्वीप सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मध्यम कोहरे का सितम हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 1 या 2 स्थानों पर गुरुवार की सुबह छाया रहा और यह कोहरा शुक्रवार को भी रहेगा। इस घने कोहरे का प्रकोप त्रिपुरा के भी एक-दो स्थानों पर शुक्रवार को देखा जाएगा।

वहीं अगर बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा तमिलनाडु, सिक्किम, पश्चिम असम के लक्षद्वीप के हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, लक्षद्वीप में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।

पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू शुन्य से नीचे

कश्मीर में शुष्क सर्दी के साथ लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान के बीच श्रीनगर में डल झील भी जमने लगी है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -5.3 डिग्री सेल्सियास पहुंच गया है, जिससे झील के किनारों पर बर्फ की परत एक से डेढ़ इंच मोटी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।  पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू शुन्य से नीचे बना हुआ है।

पंजाब के 11 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

पंजाब में तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पंजाबवासियों को कोहरा भी परेशान करने लगा है। आज भी पंजाब के 11 जिलों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। आज भी प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

बिहार के कई जिलों में लुढ़का तापमान

बिहार के अधिकतर जिलों में बीते छह दिनों से पारा 5 से 6 डिग्री तक लुढ़का है। आने वाले दिनों में और तेजी से पारा गिरने का अनुमान है। इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी विशेष गिरावट के आसार नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूर्वोत्तर भारत में और तमिलनाडु, केरल में एक या दो स्थानों पर और तटीय आंध्र प्रदेश और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी इसकी संभावना है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com