2013 41 2014 39 2015 42 2016 39 2017 40 2018 42.8

दिल्‍ली में आज हल्की बूंदाबांदी व आंधी का अनुमान, 6 सालों में सबसे गर्म रहा 11 मई का दिन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार देर रात मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।  आंधी व तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे धीरे वृद्धि होने लगेगी। उधर, शुक्रवार को न सिर्फ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, बल्कि पिछले छह सालों में 11 मई सबसे गर्म दिन साबित हुआ।

दिल्‍

2013       41  2014       39  2015       42  2016       39  2017       40  2018      42.8

ली के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तीन दिनों बाद आंधी और बारिश थमते ही दिल्ली को फिर से गर्मी का दंश झेलना पड़ा। शुक्रवार को न सिर्फ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, बल्कि पिछले छह सालों में 11 मई सबसे गर्म दिन साबित हुआ। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की देर शाम को आंधी व तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन दिन के समय तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहेगा।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आया नगर सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली के सभी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। सुबह 9 बजे से ही हवा गर्म हो गई थी। जो 11 बजे के बाद लू में तब्दील हो गई। यही वजह रही कि लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 40, रिज पर 42.4, पालम में 42.9, डीयू में 41.3, जाफरपुर में 42.6, मंगेशपुर में 41.4, नजफगढ़ और नरेला में 42.1 रहा। इससे पूर्व 26 अप्रैल को दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले पांच सालों में 11 मई का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 

वर्ष     तापमान 

2013       41

2014       39

2015       42

2016       39

2017       40

2018      42.8

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com