देश में अब तक कोरोना के 13 लाख से ज्यादा मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में चार लाख से ज्यादा सैंपल हुए टेस्ट

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कोरोना के 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 916 मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान देशभर में कोरोना के चार लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट हुए और 32,222 मरीजों को। बता दें कि लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना के 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 13 लाख 36 हजार 861 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से चार लाख 56 हजार 071 एक्टिव केस हैं और आठ लाख 49 हजार 431 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 31 हजार 358 लोगों की मौत हो गई है। 63.54 फीसद मरीज अब तक ठीक हो गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ 58 लाख 49 हजार 068 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित

राज्यों की बात करें तो कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक कोरोना के तीन लाख 57 हजार 117 मामले सामने आ गए हैं। वहीं तमिलनाडु इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां अभी तक कोरोना के एक लाख 99 हजार 749 मामले सामने आ गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में एक लाख 28 हजार 389 मामले सामने आ गए हैं।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 278 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 278 लोगों की मौत हुई। इस दौरान कर्नाटक में 108,  तमिलनाडु में 88, उत्तर प्रदेश में 59, आंध्र प्रदेश में 49, पश्चिम बंगाल में 35, दिल्ली में 32, गुजरात में 26, जम्मू-कश्मीर में 14, मध्य प्रदेश में 11 लोगों की मौत हुई। वहीं राजस्थान और तेलंगाना में आठ- आठ लोगों की मौत हो गई। असम, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में छह-छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा  पंजाब में पांच,  केरल और हरियाणा की चार-चार,  बिहार और झारखंड की तीन-तीन और  पुड्डुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड में एक-एक लोगों की मौत हुई।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com