देश में कोविड-19 के हालात में तेजी से हो रहा सुधार, जानिए बीते 24 घंटे के हाल

 देश में कोविड-19 के हालात में सुधार हो रहा है। कोविड-19 केसों की बात की जाए तो देश में अब तक तकरीबन 96 प्रतिशत लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही कोविड-19 के सक्रिय केस भी निरंतर कम होते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोविड के 20 हजार केस देखने को मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,550 नए केस देखने को मिले है। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि देश में कोविड-19 से 286 लोगों की जाने जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के अब तक 1 करोड़ 2 लाख 44 हजार 853 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 98 लाख 34 हजार 141 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं देश में कोविड-19 के सक्रिय केस निरंतर कम हो रहे हैं। देश में कोविड-19 के फिलहाल 2 लाख 62 हजार 272 सक्रिय केस बचे हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 48 हजार 439 पहुंच गया है।

देश में रिकवरी दर बढ़ी: जंहा इस बात का पता चला है कि देश में कोविड की रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में अब तक 96 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में कोविड से 26,572 लोग ठीक हो गए हैं। जिससे रिकवरी दर 95.99% हो गई है। जिसके अतिरिक्त देश में कोविड के सक्रीय केस भी लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में 6,309 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 2.56% रह गई है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.45% है।

देश में 17 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट: मिली जानकारी के अनुसार देश में कोविड-19 की जांच का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। देश में तकरीबन 17 करोड़ से अधिक सैंपलों की कोरोना जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में मंगलवार(29 दिसंबर) तक 17,09,22,030 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,20,281 टेस्ट कल किए गए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com