दो किशोरियों की गला रेंत कर हत्या

लखनऊ , 4 जनवरी उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद में दो किशोरियों की गला रेंत कर हत्या कर दी गयी और दोनों का शव फैजाबाद हाईवे पर सड़क के किनारे पड़ा मिला। फिलहाल दोनों किशोरियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जतायी जा रही है कि दोनों के साथ गलत काम कर दोनों की हत्या की गयी है। डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गोण्डा के नवाबगंज के इस्माइलपुर गांव में लखनऊ-फैजाबाद हाईवे के किनारे देर रात लोगों ने दो किशोरियों के खून से लथपथ शव पड़े देखे। लोगों ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर नवाबगंज पुलिस भी पहुंच गयी।

छानबीन की गयी तो दोनों किशोरियों के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों की शिनाख्त करने की कोशिश की पर दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणोंं ने इस बात का आशंका जतायी है कि दोनों किशोरियों को अगवा कर उनके साथ गलत काम किया गया और फिर दोनों की हत्या कर दी गयी। दोनों किशोरी की उम्र 9 व 14 साल है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com