दो घंटे के लिए दी गयी कफ्र्यू ढील, लोगों ने जरुरत का सामान खरीदा !

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद मेें शनिवार को कफ्र्यू में दो घंटे के लिए ढील दी गयी,और फिर दो घंटे के बाद पुलिस ने शहर मेें कफ्र्यू लगा दिया गया। शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में दोनों ही समुदाय के लोग शांति बहाली की कोशिश करने को राजी हो गए। शहर में शांति मार्च भी निकाला गया।

वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों ही समुदाय के लोगों ने अपनी बात रखी। इस दौरान जिला प्रशासन पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया गया। पीस कमेटी की बैठक में अंत दोनों ही वर्ग के लोगों ने शांति बहाली पर सहमति जताई। इसके बाद डीएम आकाशदीप और पुलिस अधीक्षक मनोज झा के नेतृत्व में पूरे शहर में शांति मार्च भी निकाला। इसमें हम सब एक हैं आपस में भाई-भाई जैसे नारे लगाये गये। शहर का भ्रमण करने के बाद मार्च कोतवाली सदर पहुंचा। इधर हालात सामान्य करने व लोगों को जरूरी चीजें खरीदने के लिए कफ्र्यू में अपराह्न 3.30 बजे से लेकर शाम छह बजे तक ढील दी गई।


इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरी चीजें, दवाइयां, दूध व राशन आदि खरीद लिया। शाम छह बजे से एक बार फिर कफ्र्यू लगा दिया गया। कमिश्नर भुवनेश कुमार, आइजी जोन एण्सतीश गणेश व डीआइजी प्रवीण कुमार ने कहा कुछ शरारती तत्वों की वजह से शहर का माहौल बिगड़ा है और जल्द ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आपको बताते चले कि बीते गुरुवार को हिंदू देवी और देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी ेिकया था। इसके बाद अगले दिने शुक्रवार की शाम शहर में तनाव फैल गया और जमकर तोडफ़ोड़, आगजनी और फायरिंग की गयी। माहौल को बिगड़ता देख प्रशासन ने शहर में कफ्र्यू लगा दिया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com