द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनी जाती हैं: पीएम मोदी

हैदराबाद: आज हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पद की NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की सराहना की। इस दौरान सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने मुर्मू और उनकी जीवन यात्रा पर बातें कीं। जी दरअसल प्रधानमंत्री ने मुर्मू (Droupadi Murmu) की नई शुरुआत और उनके जीवनभर के संघर्ष पर खास जोर दिया और कहा कि ‘द्रौपदी वो हासिल करने में सफल साबित हुईं हैं, जिसके लिए वह हमेशा से डटकर खड़ी रहीं।’

इसी के साथ पीएम मोदी ने उनके आचरण पर भी बात की और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे द्रौपदी मुर्मू ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम करना जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘अगर भविष्य में द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनी जाती हैं, तो यह सच में एक सम्मान की बात होगी।’ आप सभी को पता हो कि, ‘मुर्मू ने 24 जून को पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NDA के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में अपना नॉमिनेशन फाइल किया था।’ जी हाँ और इस दौरान युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (Yuvajana Sramika Rythu Congress Party) तथा बीजू जनता दल (BJD) जैसे समर्थक दल के नेता भी मौजूद रहे।

आप सभी को यह भी पता ही होगा कि बीजेपी के पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बीते शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा। वहीं जेपी नड्डा ने मुर्मू के समर्थन के लिए SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से संपर्क किया था, जिसके एक दिन बाद पार्टी का यह फैसला सामने आया। इसके अलावा अकाली दल ने कृषि कानूनों पर नाराजगी के बाद बीजेपी से नाता तोड़ लिया था और AIADMK ने भी मुर्मू को अपना समर्थन देने की बात कही है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com