द ग्रेट खली ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात...

द ग्रेट खली ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात…

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात की है। द ग्रेट खली ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात...CM योगी के आदेश के बाद भी 7500 लोगों को नहीं मिला अपना घर

समाचार एजेंसी ने दलीप सिंह की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात की तस्वीर जारी की है। खली डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के प्रोफेशनल रेसलर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। खली का मुख्यमंत्री से मिलना एक शिष्टाचार मुलाकात है या इससे ज्यादा कुछ इसके बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है। 

हालांकि दो साल पहले द ग्रेट खली ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक तब वीरभद्र से मुलाकात कर खली ने हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग एकेडमी खोलने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से सहयोग की इच्छा जताई थी। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com