मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती के हर्रैया के तपसी धाम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर शहीदों को नमन किया। यहां पर तीन दिवसीय हवन का आयोजन किया गया है। तपसी धाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा धार्मिक आयोजनों में राष्ट्रीय एकाग्रता का संदेश होता है। हर्रैया तहसील के कसैला गांव में आज तपसी धाम आश्रम में उन्होंने सबसे पहले तपसी सरकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन-अर्चन किया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अनेक तीर्थ स्थल हैं। सभी जगहों से राष्ट्रीयता की प्रेरणा मिलती है। हम जब भी मठ-मंदिर में जाते हैं तो मन को सुकून और शांति मिलती है। यह सभी स्थान राष्ट्रीय एकात्मकता का आधार भी है। राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता पर जब भी संकट आया है तो धर्म स्थल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि नदी और तालाब हमारी संस्कृति और जीवन रेखा है। अपने जीवन के इ स आधार को हम खारिज कर रहे हैं। यह चिंता जनक है। जीवों पर गंभीर संकट है। नदी संस्कृति को सुरक्षि रखना सरकार, प्रशासन के अलावा नागिरकों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। नदियों में गंदगी का प्रवाह करना, मरे हुए पशु डालना जीव व सृष्टि के लिए खतरनाक है। जीव सृष्टि को सुरक्षित करना है तो पहले हम प्रर्यावरण को संरक्षित करें। रामराज्य की परिकल्पना की पहली भूमि मखौड़ा धाम है। बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, तैयारियां पूरी यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से इस स्थल का विकास कराएगी। इसके अलावा तपसी धाम के किनारे मनोरमा नदी को उद्भव स्थल से लेकर विलय स्थल तक स्वच्छ कराया जाएगा। तपसी धाम में अब सौ मीटर लंबा घाट बनेगा। धर्मशाला और बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सरकारें बहुत आई और चली गई पर पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के दबे कुचले, पिछड़े, दलित, गरीब, नौजवान, महिलाओं के बार में सोचा। तुष्टीकरण किसी का नहीं किया जा रहा है। सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। अकेले यूपी में एक साल के भीतर 13 लाख गरीबों को आवास मिला। एक करोड़ तीन लाख घरों को शौचालय दिया गया। 46 लाख घरों का विद्युतीकरण किया गया। प्रदेश में 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था जिसे 11000 किलोमीटर किया गया। गरीबों को राशन,पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। यूपी में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार भारतीय परंपरा को आगे बढ़ा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बस्ती को दी चीनी मिल की सौगात यह भी पढ़ें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते वर्ष अयोध्या में दीपावली पर दीपोत्सव मनाया गया था। इस बार यह आयोजन और भव्य होगा। 84 कोसी परिक्रमा के सभी पड़ाव पर धर्मशाला बनेंगे, सड़क का निर्माण होगा। 15 अगस्त से प्रदेश में प्लास्टिक पन्नी पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हमने यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से उठाया है। आम नागरिक भी प्लास्टिक का उपयोग कतई न करें। एक-एक नागरिक स्वतंत्रता दिवस पर पौधे लगाए। प्रदेश में नौ करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का तपसी धाम में हर्रैया के विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, रुधौली के विधायक संजय जायसवाल, सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा के विधायक रवि सोनकर, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नौगढ़ के विधायक श्यामधनी राही, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, राजेंद्र नाथ तिवारी, चंद्रभूषण मिश्र, मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर, जिलाधिकारी डा. राजशेखर, डीआइजी डा. राकेश शंकर व एसपी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों व भाजना नेताओं ने स्वागत किया।

धार्मिक आयोजनों में होता है राष्ट्रीय एकाग्रता का संदेश : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती के हर्रैया के तपसी धाम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर शहीदों को नमन किया। यहां पर तीन दिवसीय हवन का आयोजन किया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती के हर्रैया के तपसी धाम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर शहीदों को नमन किया। यहां पर तीन दिवसीय हवन का आयोजन किया गया है।   तपसी धाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा धार्मिक आयोजनों में राष्ट्रीय एकाग्रता का संदेश होता है। हर्रैया तहसील के कसैला गांव में आज तपसी धाम आश्रम में उन्होंने सबसे पहले तपसी सरकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन-अर्चन किया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अनेक तीर्थ स्थल हैं। सभी जगहों से राष्ट्रीयता की प्रेरणा मिलती है। हम जब भी मठ-मंदिर में जाते हैं तो मन को सुकून और शांति मिलती है। यह सभी स्थान राष्ट्रीय एकात्मकता का आधार भी है। राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता पर जब भी संकट आया है तो धर्म स्थल खड़े हुए हैं।  उन्होंने कहा कि नदी और तालाब हमारी संस्कृति और जीवन रेखा है। अपने जीवन के इ स आधार को हम खारिज कर रहे हैं। यह चिंता जनक है। जीवों पर गंभीर संकट है। नदी संस्कृति को सुरक्षि रखना सरकार, प्रशासन के अलावा नागिरकों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। नदियों में गंदगी का प्रवाह करना, मरे हुए पशु डालना जीव व सृष्टि के लिए खतरनाक है। जीव सृष्टि को सुरक्षित करना है तो पहले हम प्रर्यावरण को संरक्षित करें। रामराज्य की परिकल्पना की पहली भूमि मखौड़ा धाम है।   बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आज, तैयारियां पूरी यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से इस स्थल का विकास कराएगी। इसके अलावा तपसी धाम के किनारे मनोरमा नदी को उद्भव स्थल से लेकर विलय स्थल तक स्वच्छ कराया जाएगा। तपसी धाम में अब सौ मीटर लंबा घाट बनेगा। धर्मशाला और बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सरकारें बहुत आई और चली गई पर पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के दबे कुचले, पिछड़े, दलित, गरीब, नौजवान, महिलाओं के बार में सोचा। तुष्टीकरण किसी का नहीं किया जा रहा है। सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।  अकेले यूपी में एक साल के भीतर 13 लाख गरीबों को आवास मिला। एक करोड़ तीन लाख घरों को शौचालय दिया गया। 46 लाख घरों का विद्युतीकरण किया गया। प्रदेश में 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था जिसे 11000 किलोमीटर किया गया। गरीबों को राशन,पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। यूपी में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार भारतीय परंपरा को आगे बढ़ा रही है।   सीएम योगी आदित्यनाथ ने बस्ती को दी चीनी मिल की सौगात यह भी पढ़ें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते वर्ष अयोध्या में दीपावली पर दीपोत्सव मनाया गया था। इस बार यह आयोजन और भव्य होगा। 84 कोसी परिक्रमा के सभी पड़ाव पर धर्मशाला बनेंगे, सड़क का निर्माण होगा। 15 अगस्त से प्रदेश में प्लास्टिक पन्नी पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हमने यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से उठाया है। आम नागरिक भी प्लास्टिक का उपयोग कतई न करें। एक-एक नागरिक स्वतंत्रता दिवस पर पौधे लगाए। प्रदेश में नौ करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।  इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का तपसी धाम में हर्रैया के विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, रुधौली के विधायक संजय जायसवाल, सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा के विधायक रवि सोनकर, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नौगढ़ के विधायक श्यामधनी राही, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, राजेंद्र नाथ तिवारी, चंद्रभूषण मिश्र, मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर, जिलाधिकारी डा. राजशेखर, डीआइजी डा. राकेश शंकर व एसपी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों व भाजना नेताओं ने स्वागत किया।

तपसी धाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा धार्मिक आयोजनों में राष्ट्रीय एकाग्रता का संदेश होता है। हर्रैया तहसील के कसैला गांव में आज तपसी धाम आश्रम में उन्होंने सबसे पहले तपसी सरकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन-अर्चन किया। इसके बाद परिसर में पौधरोपण किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अनेक तीर्थ स्थल हैं। सभी जगहों से राष्ट्रीयता की प्रेरणा मिलती है। हम जब भी मठ-मंदिर में जाते हैं तो मन को सुकून और शांति मिलती है। यह सभी स्थान राष्ट्रीय एकात्मकता का आधार भी है। राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता पर जब भी संकट आया है तो धर्म स्थल खड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नदी और तालाब हमारी संस्कृति और जीवन रेखा है। अपने जीवन के इ स आधार को हम खारिज कर रहे हैं। यह चिंता जनक है। जीवों पर गंभीर संकट है। नदी संस्कृति को सुरक्षि रखना सरकार, प्रशासन के अलावा नागिरकों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। नदियों में गंदगी का प्रवाह करना, मरे हुए पशु डालना जीव व सृष्टि के लिए खतरनाक है। जीव सृष्टि को सुरक्षित करना है तो पहले हम प्रर्यावरण को संरक्षित करें। रामराज्य की परिकल्पना की पहली भूमि मखौड़ा धाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से इस स्थल का विकास कराएगी। इसके अलावा तपसी धाम के किनारे मनोरमा नदी को उद्भव स्थल से लेकर विलय स्थल तक स्वच्छ कराया जाएगा। तपसी धाम में अब सौ मीटर लंबा घाट बनेगा। धर्मशाला और बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सरकारें बहुत आई और चली गई पर पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के दबे कुचले, पिछड़े, दलित, गरीब, नौजवान, महिलाओं के बार में सोचा। तुष्टीकरण किसी का नहीं किया जा रहा है। सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है।

अकेले यूपी में एक साल के भीतर 13 लाख गरीबों को आवास मिला। एक करोड़ तीन लाख घरों को शौचालय दिया गया। 46 लाख घरों का विद्युतीकरण किया गया। प्रदेश में 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था जिसे 11000 किलोमीटर किया गया। गरीबों को राशन,पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। यूपी में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार भारतीय परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते वर्ष अयोध्या में दीपावली पर दीपोत्सव मनाया गया था। इस बार यह आयोजन और भव्य होगा। 84 कोसी परिक्रमा के सभी पड़ाव पर धर्मशाला बनेंगे, सड़क का निर्माण होगा। 15 अगस्त से प्रदेश में प्लास्टिक पन्नी पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हमने यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से उठाया है। आम नागरिक भी प्लास्टिक का उपयोग कतई न करें। एक-एक नागरिक स्वतंत्रता दिवस पर पौधे लगाए। प्रदेश में नौ करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का तपसी धाम में हर्रैया के विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, रुधौली के विधायक संजय जायसवाल, सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा के विधायक रवि सोनकर, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नौगढ़ के विधायक श्यामधनी राही, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, राजेंद्र नाथ तिवारी, चंद्रभूषण मिश्र, मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर, जिलाधिकारी डा. राजशेखर, डीआइजी डा. राकेश शंकर व एसपी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों व भाजना नेताओं ने स्वागत किया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com