नेपाल की ये पहली ट्रांस-मॉडल लैक्मे फैशन वीक में बिखेरेगी जलवा, तस्वीरें

फैशन इंडस्ट्री ने समय-समय पर अनोखे कदम उठाएं हैं। कभी एसिड अटैक पीड़ितों के लिए रैंपशोज हुए तो कभी रेप पीड़ितों के लिए। यहां तक की पिछले साल हिजाब को भी फैशन में जगह मिली।नेपाल की ये पहली ट्रांस-मॉडल लैक्मे फैशन वीक में बिखेरेगी जलवा, तस्वीरें
 इस साल भी फैशन इंडस्ट्री में कुछ अलग होने वाला है। अंजली लामा नेपाल की पहली ट्रांस-मॉडल बनेंगी जिन्हें फरवरी में होने वाले लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक करने के लिए चुना गया है। 

 अंजली का जन्म नुआकोट में एक लड़के के रूप में हुआ था। पहले उनका नाम नाबिल वाली हुआ करता था। फिर वो 2010 में काठमांडू चली आईं और वहीं उन्होंने सर्जरी कराके लड़की का रूप पाया। 

 एक डॉक्यूमेंट्री  “Anjali-Living Inside Someone Else’s Skin” के बाद वो लोगों की नजरों में आईं। नेपाल की फैशन इडस्ट्री में वो एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अंजली कई मशहूर मैग्जीन्स के कवर पर भी दिख चुकी हैं।

 अंजली के पिता किसान हैं और उनके चार भाई हैं। अपने भाईयों की अब वो अकेली बहन बन गई हैं। अंजली हमेशा से ही ट्रांसजेंडर समुदाय के समस्याओं को लकर आवाज उठाती रही हैं। आपको बता दें कि लैक्मे फैशन वीक मुंबई के जियो गार्डन में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2017 तक चलेगा।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com