नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई लोगों की मौत...

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई लोगों की मौत…

नेपाल के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। झापा, मोरांग, सुंसारी, सपत्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहट, बांके, बरदिया और दांग जिले बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मोरांग में सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी हवाईअड्डे के इलाके में घुस जाने के कारण बिराटनगर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई लोगों की मौत...

गृह मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी नेपाल के सुंसारी जिले में सात लोगों की मौत हुई है। सिंधुली में चार लोग मारे गए हैं। झापा में चार जबकि मोरांग, पंचटहर तथा बांके जिले में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। देश के अन्य जिलों में भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है।

चीन में महिला ने नवजात बच्चे को किया प्लास्टिक थैली में पैक फिर कर दिया कूरियर…

 पूरे देश में बाढ़ और भूस्खलन ने सैकड़ों को विस्थापित कर दिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन को बचाव और राहत गतिविधियों को तेज करने का आदेश दिया है। नेपाल के गृह मंत्री जनार्दन शर्मा ने कहा कि बचाव कार्यो के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों का एकीकृत तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com