पढि़ए ! क्लीनिक में डाक्टर ने महिला के साथ ऐसा कुछ किया कि पहुंच गया जेल

लखनऊ: डाक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। पर सोचिए अगर यही डाक्टर अपनी मरीज की इज्जत लूट ले तो क्या लोगों का भरोसा नहीं टूटे गया। ऐसी ही एक घटना घटी उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जपनद में। यहां एक महिला से डाक्टर ने रेप किया। महिला की तबियत बिगड़ती को तो उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।


सुलतानपुर जनपद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कूड़ेभार के धनपतगंज इलाके में प्रेमराज नाम के एक डाक्टर क्लीनिक है। बताया जाता है कि गुरुवार को एक महिला अपनी बेटी के साथ डाक्टर के पास दवा लेने के लिए गयी थी। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने युवती को दुकान के बाहर बैठाकर महिला को इलाज करने के बहाने कमरे के अंदर ले गया। जहां डॉक्टर ने महिला के साथ दुराचार किया।

जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना पर थोड़ी देर बाद जब उसका पति मौके पर पहुंचा तो महिला ने आपबीती बतायी। प्रकरण की जानकारी होते ही पति ने पत्नी को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला का उपचार किया। इसके बाद महिला के पति ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को प्रकरण की सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीडि़ता के पति की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। कल देर रात आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com