पति ने पत्नी को मारी गोली महिला ट्रामा सेंटर में भर्ती

fairingstory_p_200913लखनऊ , 9 अक्टूबर। ठाकुरगंज इलाके में शराब के नशे में एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ पर लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि बालागंज लाल मस्जिद के पास हरदोई निवासी मनोज अपनी पत्नी 38 वर्षीय पूनम के साथ किराये के कमरे में रहता है। मनोज मजदूरी करने का काम करता है। बताया जाता है कि शनिवार को मनोज शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी ने जब मनोज के शराब पीने की बात पर विरोध किया तो मनोज पत्नी से झगडऩे लगा। देखते ही देखते बीच का विवाद काफी बढ़ गया। मनोज असलहा निकाला और पत्नी को गोली मार दी। गोली पूनम के दाहिने हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी मनोज घर से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ठाकुरगंज पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल पूनम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एसओ ठाकुरगंज का कहना है कि घायल पूनम की हालत खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com