पाचन क्रिया और जोड़ों के दर्द में बहुत फायदेमंद है खजूर और दूध

पाचन क्रिया और जोड़ों के दर्द में बहुत फायदेमंद है खजूर और दूध

दूध और खजूर ये दोनों इन्ग्रीडिएंट ताकत के भरपूर स्रोत हैं और जब ये दोनों साथ आ जाएं तो सेहत के लिए खजाना है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज से भरपूर खजूर एनर्जी बूस्ट करने का बेस्ट सोर्स है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह ब्रेकफस्ट के वक्त खजूर और दूध के मिल्कशेक का सेवन ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि दूध में कितना खजूर डालना है इसकी मात्रा इसे पीने वाले व्यक्ति की पाचन क्रिया पर निर्भर करती है। पाचन क्रिया और जोड़ों के दर्द में बहुत फायदेमंद है खजूर और दूध

क्या आप जानते है लहसुन के अधिक सेवन से होती है एक्सिमा की समस्या..

दूध और खजूर में मौजूद आयरन खून की कमी यानी अनीमिया से बचाने में कारगर साबित होता है।

इसमें अच्छा खासा प्रोटीन होता है जो मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है।

दूध में खजूर मिलाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे त्वचा निखरती है।

इस ड्रिंक में विटमिन बी 6 होता है, जो दिमाग तेज करने में मदद करता है। इससे मेमरी भी तेज होती है।

इस ड्रिंक में फॉस्फॉरस होता है जो दांतों को मजबूत रखता है। मसूड़ों के लिए भी यह लाभदायक है।

इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इससे बॉडी को फौरन एनर्जी मिलती है।

इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो डाइजेशन के लिए फायदेमंद है। इसे पीने से कब्ज की दिक्कत दूर होती है।

दूध और खजूर दोनों में कैल्शियम होता है जो जोड़ों के दर्द से निजात दिलाता है।

5 खजूर को 1 गिलास दूध में डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। इसे आंच से उतारें और गुनगुना करके पिएं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com