पिता ने बेटी पर फेंका तेजाब, बेटी, दामाद व बच्ची झुलसी!

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना हाईवे अंतर्गत सराय आजमाबाद में किराए के मकान में रह रही बेटी पर तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान दामाद और तीन वर्षीय धेवती भी तेजाब से झुलस गयीं। इन्हें उपचार को आगरा भेजा गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश हो रही है।

गधापाड़ा सासनी निवासी मानिकचंद्र की बेटी खुशबू अपने पति विनोद के साथ पिछले काफी समय से हाईवे थाना क्षेत्र के गांव आजमाबाद में किराये के मकान में रहती है। पति विनोद प्लम्बरिंग की मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को तड़के करीब तीन बजे खुशबू के पिता मानिकचंद्र निवासी गधापाड़ा हाथरस ने वहां आकर दरवाजा खुलवाया। पिता की आवाज सुन बेटी खुशबू ने जैसे ही दरवाजा खोला। तभी मानिक ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। वह चीखी तभी पास ही सो रहे दामाद विनोद व तीन वर्षीय धेवती त्रिशा भी तेजाब गिरने से झुलस गयीं।

शोर मचाने पर पिता मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीडि़तों के बयान लेते हुए उनकी तहरीर पर मानिकचंद्र के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें आगरा एसएन मेडीकल रैफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस दौरान झुलसी युवती खुशबू ने पिता पर आरोप लगाया कि वह उसकी छोटी बहन को बेचना चाहता है। इसका मां के साथ वह भी विरोध करती है। इस पर मारपीट की। तो उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसी को लेकर उसके ऊपर तेजाब डाला है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com