पूर्व मंत्री गायत्री व उनके दो साथियों को कोर्ट से मिली जमानत!

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व गैंगरेप के आरोपी व रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके दो साथी पिंटू और विकास को भी एक-एक लाख रुपए पर बेल मिली है। गायत्री को बीते 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

 

गिरफ्तारी के दौरान गायत्री ने कहा थाए मैं निर्दोष हूं। नार्को टेस्ट होगा तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यूपी सरकार में गायत्री के पास कई बड़े मंत्रालय रह च़ुके हैं। उसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति समेत 5 लोगों के खिलाफ बीते 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रजापति समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था,लेकिन हार गए।

बता दें कि चित्रकूट की एक महिला ने गायत्री प्रजापति और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पीडि़त महिला के मुताबिक तीन साल पहले उसकी गायत्री प्रजापति से मुलाकात हुई थी। तभी मंत्री ने चाय में नशे की दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि नशे की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई। महिला ने गायत्री और उसके साथियों पर अपनी नाबालिग बेटी के भी शोषण का आरोप लगाया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com