पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या से परेशान हैं…

बदलते मौसम में सबसे अधिक पेट की समस्याएं परेशान करती हैं। खाने के बाद पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्याएं होने लगती है। यदि आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो अपने खान-पान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस लेख में पेट को हेल्दी रखने के घरेलू उपाय के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीएं। एक बार में कम से कम एक या दो लीटर पानी पीएं। इससे पेट साफ रहेगा और दिनभर शरीर में ग्लो बना रहेगा। शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी। इसके साथ ही अपनी दिनचर्या में कम से कम 15 मिनट की एक्सरसाइज जरूर शामिल करें।

खाने में फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। सुबह खाली पेट पपीता खाएं। अगर हो सके तो एक सेब खाएं। फाइबर से भरपूर फल- अनार और नाशपाती जरूर खाएं। रोज एक संतरा भी खा सकते हैं। बदलते मौसम में इन फलों के सेवन से पेट हेल्दी रहता है।

पेट को हेल्दी रखने के लिए वेजिटेबल जूस बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक और टमाटर को मिलाकर जूस पीएं। नियमित रूप से पीने से पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

आंत को हेल्दी रखने के लिए गुलकंद का सेवन जरूर करें। अगर बाजार से खरीद कर नहीं खाना चाहते हैं, तो घर पर भी गुलकंद बना सकते हैं। इसके लिए गुलाब की कुछ पंखुड़ियां लें इसमें सौंफ, इलायची को मिलाएं। इसे रोजाना एक चम्मच खाएं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com