प्याज का तेल हर प्रकार के इन्फेक्शन को दूर कर बालों को झड़ने से बचाता है, जानें कैसे और कब लगायें –

बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन की वजह से स्कैल्प में इन्फेक्शन हो जाते हैं। इसके कारण बालों का टूटना-झड़ना शुरू हो जाता है। बालों की थिकनेस कम हो जाती है और हेयर ग्रोथ भी रूक जाती है। आयुर्वेद मानता है कि प्याज के तेल औषधीय गुणों वाले होते हैं, जो हेयर हेल्थ पर बढ़िया प्रभाव डालते हैं। इससे बालों में मौजूद इन्फेक्शन खत्म होते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़िया होती है। इस बारे में जानते हैं शोध और एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

असमय बालों को सफेद होने से बचाकर जड़ से मजबूत बनाता है

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. नीतू भट्ट के अनुसार, प्याज के तेल एंटी बैक्टीरियल, एंटीडर्माटोफाइटिक, एंटी फंगल और एंटीटॉक्सिजेनिक गुणों वाली होती है। यदि बालों पर प्याज का तेल लगाया जाए, तो बालों के झड़ने का इलाज हो सकता है। इससे न सिर्फ बालों का विकास सही तरीके से हो पायेगा, बल्कि समय से पहले सफेद होने से रोकने में भी मदद करेगा। यह एंटी-डैंड्रफ एजेंट होने के साथ-साथ बालों में चमक भी लाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर प्याज का तेल

प्याज का तेल प्याज से निकाला जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होते हैं। यह सल्फर और पोटैशियम से भरपूर होता है। यह स्कैल्प और बालों को संपूर्ण पोषण देता है। यह दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। यह स्कैल्प और बालों की जड़ों के पीएच को बनाए रखने में मदद करता है। इससे हेयर फालिकल के विकास में मदद मिलती है।

कैसे हेयर ग्रोथ में मिलती है मदद

माइक्रोबायोलॉजिकल रिसर्च जर्नल के अनुसार, एंटी फंगल गुणों वाले प्याज में सल्फर भरपूर होता है। यह बालों के झड़ने को रोकता है। प्याज के तेल में प्रोटीन, खासकर केराटिन भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है। यह स्कैल्प को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान कर हेयर ग्रोथ में मदद करता है।यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ा सकता है। कोलेजन स्वस्थ स्किन सेल्स और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। प्याज के तेल में क्वेरसेटिन पाया जाता है। यह एक फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट है, जो प्याज में बहुत अधिक होता है। यह शक्तिशाली एंटी इन्फ्लामेटरी एजेंट होता है, जो हर प्रकार के संक्रमण को दूर कर बालों को मजबूती देता है।

प्याज के तेल को कैसे लगायें

डॉ. नीतू के अनुसार, उंगलियों के पोरों की मदद से प्याज के तेल से स्कैल्प और बालों की जड़ों में मालिश की जा सकती है। धीरे-धीरे कम से कम 5-7 मिनट के लिए मालिश करें। इसे 30 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। बाद में हर्बल शैम्पू से इसे धो लें। इससे तनाव दूर होने के साथ-साथ स्कैल्प और बालों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। ओनियन आयल को बादाम तेल या ऑलिव आयल में भी मिलाकर लगाया जा सकता है।

रोज नहीं लगा सकती हैं प्याज का तेल

डॉ. नीतू के अनुसार, प्याज के तेल का बालों पर रोजाना इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। प्याज में सल्फर होने के कारण स्कैल्प में जलन और खुजली भी पैदा हो सकती है। बालों को साफ़ करने से पहले सप्ताह में 1-2 बार इसका प्रयोग करना सही रहता है। इसे रात भर लगा कर भी सोया नहीं जा सकता है। इससे खुजली या एलर्जी होने की संभावना अधिक होती है। पोषक तत्वों के अधिकतम अवशोषण को सुनिश्चित करने के लिए नहाने से आधा या 45 मिनट पहले प्याज के तेल को लगाना सही रहता है। प्याज के तेल की गंध भी कसैली होती है। ऐसी स्थिति में इसे देर तक लगाये रखना संभव नहीं हो सकता है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com