प्रेमी युगल को मारी गोली, लड़की वालों पर लगा आरोप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शादी करने के चलते एक प्रेमी युगल को गोली मार दी गयी। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का आरोप युवती के परिवारवालों पर है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।


बिजनौर जिले के शिवालाकलां क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी अरमान अहमद किराना की दुकान करते हैं। अरमान विवाहित हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक अरमान का गांव की ही युवती महताब से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ महीने पहले दोनों गांव से चले गए थे। गांव में जानकारी मिली थी कि दोनों ने निकाह कर लिया है।

इससे युवती के परिजन नाराज हो गए। करीब पांच दिन पहले अरमान और महताब गांव लौट आए। अरमान दोनों पत्नियों के साथ रहने लगा। आरोप है कि युवती के परिवारवालों ने अरमान के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की की कनपटी और लड़के की कमर में गोली लगी हैं। लड़की ने अपने परिवारवालों पर हमले का आरोप लगाया है। सीओ राकेश श्रीवास्तव का कहना है जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। लड़की गोली मारने की बात कह रही है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com