बरेली में भाजपा ने एक बार फिर उमेश गौतम पर लगाया दांव

बरेली में भाजपा ने एक बार फिर उमेश गौतम पर दांव लगाया है। लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी हाईकमान ने ब्राह्मण चेहरे उमेश गौतम को मेयर का उम्मीदवार घोषित कर दिया। मेयर का टिकट मांग रहे दूसरे दावेदारों पर उमेश गौतम भारी पड़े। नगर निगम के विकास कार्यों को लेकर शासन तक तारीफ हुई थी। जिसका लाभ उमेश गौतम को मिला। उमेश गौतम ने 2017 में भाजपा के टिकट पर मेयर का चुनाव जीता था। गौतम ने 17 साल बाद मेयर सीट पर भाजपा का कब्जा कराने में कामयाबी हासिल की थी। उमेश गौतम ने सपा के आईएस तोमर को 12 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। इस बार भाजपा में मेयर के टिकट को लेकर ज्यादा माथापच्ची हुई। मेयर का 35 दावेदारों ने टिकट मांगा। वैश्य, पंजाबी, ब्राह्मण समेत कई समाज के लोगों ने टिकट की मांग की। कई दिन तक स्क्रीनिंग कमेटी ने मशक्कत के बाद 3 प्रमुख दावेदारों की सूची 13 अप्रैल को लखनऊ भेजी थी। तीन दावेदारों में से एक नाम तय करने में हाईकमान को काफी कसरत करनी पड़ी। नामों की सूची कभी दिल्ली तो कभी लखनऊ के चक्कर काटती रही। दावेदारों ने भी पैरवी में कसर नहीं छोड़ी। टॉप थ्री में शामिल रहे डा. पागरानी और डा. केएम आरोड़ के नाम की भी खूब चर्चा में रहे। रविवार शाम को हाईकमान ने उमेश गौतम के नाम पर फाइनल मुहर लगा दी। उमेश के सामने कोई मजबूती से नहीं टिक सका। बरेली के जनप्रतिनिधियों को साधने में भी उमेश गौतम कामयाब हो गए। उमेश के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ बरेली डॉ उमेश गौतम ने कार्यकाल बरेली स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हुआ। उमेश गौतम ने 2017 के मेयर के चुनाव जीतने बाद टैक्स में छूट देने का वादा पूरा किया। 4 मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी हुआ। सीसी कैमरे लगवाए गए। नई बिल्डिंग में मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाया। भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की 1. बिहारीपुर सिविल लाइंस से सचिन बाबू 2. जाटवपुरा से गरिमा अग्रवाल 3. छोटी बिहार से संजू देवी 4. शुगर फैक्ट्री से बृजेश कुमार पाल 5. नेकपुर से रितिका किशोर 6. नवादा शेखान से छंगामल मौर्या 7. वीर भट्ठी से सौरभ कुमार 8. मॉडल टाउन से सोनिया अतुल कपूर 9. नौमहला से मधु कुदेशिया 10. बड़ी बिहार से अरुण सिंह 11. कटरा चांद खां अजय रत्नाकर 12. सिठौरा चंद्रपाल आर्य 13. शांति विहार श्याम सिंह चौहान 14. ब्रह्मपुरा से सीता पटेल 15. हजियापुर से अर्चना सिंह 16. संजयनगर से बबली पटेल 17. हरूनगला से गौरी पटेल 18. रेलवे कॉलोनी से सुधा सक्सेना 19. कंजादासपुर से अरब सिंह यादव 20. आजमनगर से लक्ष्मी नारायण राजपूत 21. सुभाष नगर से शालिनी वर्मा 22. खलीलपुर से रचित गुप्ता 23. इंद्रा नगर से सतीश चंद्र कातिब 24. मौला नगर से विकास शर्मा 25. मढ़ीनाथ से चित्रा मिश्रा 26. आईवीआरआई से नरेंद्र सिंह 27. मथुरापुर से मीरा देवी 28. फरीदापुर चौधरी से साजिद हुसैन 29. रहपुरा से चौधरी पूनम 30. स्वाले नगर से मदन लाल साहू 31. कटघर से सोनी सिंह 32. गांधी उद्यान से पुष्पेंद्र माहेश्वरी 33. वनखंडी नाथ से मीनू राठौर 34. परतापुर चौधरी से कृष्णपाल राठौर 35. रामपुर बाग से बृजेश चंद्र मिश्रा 36. जौहरपुर से सुदामा देवी 37. नदौसी से जावित्री कश्यप 38. बेनीपुर चौधरी से हर्ष कुमारी 39. कांकरटोला से पवन वर्मा 40. सहसवानी टोला से सरिता रानी 41. बिहारीपुर मेमरान प्रह्लाद मेहरोत्रा 42. चौधरी मोहल्ला से चंद्रप्रकाश गुप्ता 43. आकाशपुरम से पूनम राठौर 44. मलूकपुर से नीरज कुमार 45. महेशपुर अटरिया से सोमपाल लोधी 46. गांधीपुरम से रामपाल गंगवार 47. किला छावनी से रंजीत वाल्मीकि 48. जोगी नवादा से बनवारी लाल 49. शास्त्रत्त्ी नगर से विनोद राजपूत 50. जनकपुरी से आरेंद्र अरोड़ा 51. नगरिया परीक्षित से महेश राजपूत 52. बानखाना से सुशील कुमार गब्बर 53. रोहिली टोला से अरविंद वर्मा 54. भूड़ से शालिनी जौहरी 55. सैदपुर हॉकिंस से नवल किशोर 56. कुंवरपुर से सागर मौर्य 57. फाल्तूनगंज से हरिशंकर राजपूत 58. गुलाबनगर से निधि सक्सेना 59. सरनिया से राम सिंह पाल 60. शहदाना से मंजू देवी उर्फ मग्गो देवी 61. कानून गोयान से कपिल कांत 62. चक महमूद से अजय मौर्य 63. साहूकारा से प्रांजल गर्ग 64. सिकलापुर से विनोद कुमार सैनी 65. सुरेश शर्मा नगर से शारदा गुप्ता 66. बजरिया पूरनमल से संजय राय 67. आवास विकास से शशि सक्सेना 68. खन्नू मोहल्ला से सर्वेश रस्तोगी 69. शाहबाद से जुनैद अली खां 70. पीर बहोड़ा से डॉ. अजय सक्सेना 71. नई बस्ती से फिजा अली 72. आलमगिरी गंज से मुकेश सिंघल 73. विढौलिया से सलीम खान 74. ढेर शेख मिट्ठू से फजल काजिमी 75. एजाज नगर से अफरोज जहां 76. इंग्लिश गंज से शाहरुख खान 77. सौदागरान से संजीव रस्तोगी 78. सूफी टोला से शबीना बी कुरैशी 79. चक महमूद नगर से खुर्शीदा बेगम 80. रबड़ी टोला से शुभांकर कठेरिया योगेंद्र को मैदान में उतारा भाजपा ने नगर पंचायत मीरगंज के अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता पर भरोसा जताया है। वह दूसरी बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। पहली बार वह निर्दलीय लड़ कर चेयरमैन बने थे। उनके भाई घनेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा भाजपा की जिला पंचायत सदस्य हैं। संजीव पर लगाया दांव आंवला नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष संजीव सक्सेना पर भाजपा ने फिर दांव लगाया है। संगठन के विभिन्न पदों पर काम करने के बाद वर्ष 2017 में अध्यक्ष पद सीट अनारक्षित होने पर पार्टी ने संजीव सक्सेना को मैदान में उतारा था। 7031 वोट हासिल हुए थे। सेंथल व रिछा का टिकट भाजपा ने अभी रोक लिया भाजपा हाईकमान ने नगर पंचायत सेंथल और रिछा के उम्मीदवार का ऐलान रविवार रात तक नहीं किया। भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक दोनों नगर पंचायतों का टिकट होल्ड किया गया है। ठिरिया निजावत खां जफर खां सिरौली निशा शर्मा फतेहगंज पूर्वी प्रदीप अग्रवाल बिशारतगंज महेश साहू देवरनियां उमाकांत गंगवार फतेहगंज पश्चिमी प्रीति अग्रवाल मीरगंज योगेंद्र गुप्ता शेरगढ़ बुद्धसेन मौर्य शीशगढ़ रूही प्रवीन शाही वीरपाल मौर्य रिठौरा सुमन सागर फरीदपुर(बहेड़ी) धर्मा देवी धौराटांडा नदीम उल हसन
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com