बर्थडे स्पेशल: पति पत्नी की ये जोड़ी मचाएगी टोक्यो ओलंपिक में धमाल

बर्थडे स्पेशल: पति पत्नी की ये जोड़ी मचाएगी टोक्यो ओलंपिक में धमाल


#tosnews

भारत के स्टार तीरंदाज़ अतानु दास आज 5 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन माना रहे है। अतानु ओलंपिक जाने वाली आर्चरी टीम के सदस्य भी है। अतानु के तीरंदाजी के सफर की बात करें तो उन्होंने 2019 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल के साथ अब तक आर्चरी वर्ल्ड कप में 4 मैडल अपने नाम भी कर चुके हैं। अतानु दास की तीरंदाजी में हाल-फिलहाल 22 वीं वर्ल्ड रैंक है और वो भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक्स में मैडल के कन्टेंडर के रूप में भी देखे जा रहे हैं। #tosnews
अतानु ने साल 2020 में ही स्टार आर्चर दीपिका कुमारी से शादी की थी। अतानु के जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं भारत के टॉप फाइव आर्चर जिन्होंने अपनी प्रतिभा से देश का गौरव बढ़ाया है। #tosnews

दीपिका कुमारी #tosnews
अतानु की पत्नी दीपिका खुद भारत की सबसे कामयाब आर्चर हैं। दीपिका भारत की पहली महिला आर्चर हैं जिन्होंने वर्ल्ड नंबर वन रैंक हासिल कर चुकी है। दीपिका वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड के सहित अब तक 23 मैडल जीत चुकी हैं। दीपिका टोक्यो ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करते नज़र आने वाली हैं। देश को पति पत्नी की इस जोड़ी से मैडल की उम्मीद भी रहेगी। #tosnews

अभिषेक वर्मा #tosnews
भारत को अपने इस युवा आर्चर से भी उम्मीदें हैं। अभिषेक ने हाल में हुए आर्चरी वर्ल्ड कप में रशियन कॉम्पेटिटर को हराकर ब्रोंज मैडल अपने नाम किया था। अभिषेक ने 2014 में खेले गए एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल भी अपने नाम किया है। अभिषेक के करियर की बेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग 6 है जिसे उन्होंने अपने करियर के पीक टाइम पर हासिल की थी। #tosnews

बोम्बायला देवी लैशराम #tosnews
भारत के लिए अगर किसी भी आर्चर ने वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ी है तो वो बोम्बायला देवी ही होंगी। इन्होने तीन बार ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधत्व भी किया है। बोम्बायला अपने वर्ल्डकप के करियर में 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रोंज मैडल अपने नाम कर चुकी हैं। बोम्बायला की करियर में उनकी बेस्ट वर्ल्ड रैंकिंग 14 रही है। 2019 में बोम्बायला को सरकार ने पदमश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया था। #tosnews

डोला बनर्जी #tosnews
शायद ही कोई ऐसा स्पोर्ट्स लवर होगा जो डोला बनर्जी को न जानता हो। आर्चरी की दुनिया में डोला बनर्जी का नाम हमेशा सुन्हेरे अक्षरों में लिखा जायेगा। डोला भारत को आर्चरी में इंटरनेशनल ,लेवल पर रिप्रजेंट करने वाली पहली महिला खिलाडी हैं। डोला भारत की पहली महिला आर्चर हैं जिसने ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया था। इसी के साथ इन्होंने दो वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। बता दें डोला अर्जुन अवार्ड पाने वाली पहली महिला आर्चर भी हैं। #tosnews

लिम्बा राम #tosnews
लिम्बा राम भारत को इंटरनैशनल आर्चरी लेवल पर ले जाने वाले पहले व्यक्ति हैं। लिम्बा ने तीन बार ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधत्व करने का रिकाॅर्ड बनाया है। साल1988 में सिओल ओलम्पिक में पहली बार हिस्सा लेने वाले लिम्बा राम 1992 बार्सिलोना ओलम्पिक में महज 1 पॉइंट से चूक कर चौथे स्थान पर रहे और देश के लिए ब्रोंज मैडल जितने से रह गए थे । लिम्बा राम को सन 1991 में अर्जुन और 2012 में पदमश्री से सम्मानित किया जा चूका है। #tosnews

By-ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com