बाज़ार में रोई दुल्हन: पढ़िये कैसे हुआ नई दुल्हन के सपनों पर वार

बाज़ार में रोई दुल्हन: पढ़िये कैसे हुआ नई दुल्हन के सपनों पर वार #tosnews

सहालग पर सोने के दाम में तेज़ी ने नई दुल्हन के जेवरों के सपनों पर वार किया है। पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी gold and silver के दामों price में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। #tosnews
पिछले साल तेजी के बाद इस साल जनवरी में सोने के दाम फिसल कर 50 हजार से नीचे आ गए थे। इसके बाद से दाम की रफ्तार काफी धीमी है। रविवार को भी दिल्ली में 24 कैरेट सोने 24kGoldका दाम 46 हजार 875 रुपए प्रति दस ग्राम के पास रहा है। सोमवार को बाजार खुलने के बाद दाम चढ़ने की उम्मीद बताई जा रही है। इससे पहले एक अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 113 रुपये की तेजी के साथ 44750.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार सोना कर रहा। चांदी 176.00 रुपये की तेजी के साथ 63990 रुपये प्रति किलो पर थी। #tosnews

छह अगस्त को थे उच्चतम स्तर पर दाम Highest price #tosnews
सोने का दाम पिछले साल के मुताबिक देखें तो अभी काफी कम है। दिल्ली में पिछले साल छह अगस्त 2020 को 24 कैरेट सोने 24KGold का प्रति दस ग्राम दाम 57 हजार 990 रुपए पहुंच गया था। इसके बाद 20 अगस्त को थोड़ी कमी दर्ज की गई थी और यह 54 हजार 660 रुपए पर आया था। इसके बाद कोरोना और पूर्णबंदी के चलते लगातार दामों में गिरावट दर्ज होती गई। सहालग और शादी विवाह का आयोजन भी कम से कम हुआ। जिसके चलते सोने gold की खरीदारी कम हुई। 30 जनवरी 2021 को सोने के दाम आखिरी बार 50 हजार 950 रुपए दर्ज किया गया। इसके बाद से यह 50 हजार से नीचे ही है।

दिल्ली में सोने का दाम Delhi Price #tosnews
कुछ दिन पहले सोना gold 43,974 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार खुलने से पहले रविवार को यह 46 हजार 875 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। जानकारों की माने तो इससे पहले बुधवार एक अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने 24Kgold के भाव में 49 रुपये की कमी आई, जो कि कॉमैक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) की मंगलवार को आई गिरावट को दर्शा रही थी। लेकिन अब दाम चढ़े हैं। इससे पहले दिल्ली में एक अप्रैल को दस ग्राम सोने का दाम 45 हजार रुपए था। लखनऊ में दाम 46 हजार 450 रुपए था। जानकारों की माने तो माल और सेवाकर GST, टीसीएस TCS और अन्य करों को शामिल करने के बाद भाव में थोड़ा बदलाव होगा।

नया नियम भी लाएगी सरकार New Policy #tosnews
घर पर ज्यादा सोना रखने वालों को थोड़ा संभलना होगा। सरकार जल्द ही एक नया नियम लाने जा रही है जिसके तहत घर में सोना रखने वालों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि gold मोनेटाइजेशन योजना gold Monetisation scheme में बदलाव करके यह बदलाव करेगी। इसमें बैंकों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत बैंक की कम से कम 50 फीसद शाखा में यह योजना मिलेगी। योजना के तहत हर बैंक की 50 फीसद शाखा में ग्राहकों को सेवा देना जरूरी होगा। साथ ही ज्वेलर्स को भी गोल्ड डिपॉजिट Gold deposit लेने का अधिकार मिलेगा।

शहरों में 24 कैरेट दस ग्राम सोने का भाव #tosnews

दिल्ली : 46, 875
लखनऊ : 46,850
कोलकाता : 46,770
हैदराबाद : 46,740
जयपुर : 46,715
बंगलुरु : 46,720
भोपाल : 46,805
अहमदाबाद : 46,765
चेन्नई : 46,780

———GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com