बारिश थमते ही लोगों को सताने लगी गर्मी, चटख धूप के चलते सुबह से परेशान दिखे लोग

बारिश थमते ही गर्मी लोगों को सताने लगी। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत व न्‍यूनतम 63 फीसद रही। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल देखे गए। मौसम विशेषज्ञ ने गुरुवार का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। अर्थात गुरुवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम में विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन में मानसून गोरखपुर क्षेत्र से विदा हो सकता है। हालांकि अभी भी एक चक्रवाती हवा क्षेत्र पूर्वी बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर हवा में 10 हजार फिट तक बना हुआ है। इसके चलते एक दो दिन के भीतर हल्‍की बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को हवाएं 05 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से चलेंगी। हालांकि आसमान के कुछ हिस्से में बादल छाए रहेंगे।  मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर मानसून राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से से मानसून की विदाई हो सकती है।

चटख धूप के चलते सुबह से परेशान दिखे लोग

सुबह से चटख धूप के साथ गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोग बेहाल दिख रहे हैं।

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

गुरुवार           25.6

शुक्रवार          29.8

शनिवार            32

रविवार            32.7

सोमवार           33.0

मंगलवार          33.9

बुधवार          34

बुधवार का मौसम

बुधवार वार को भी लोग गर्मी के चलते परेशान दिखे। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्यियस रहा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com