बिहार में RJD नेता की हैवानियत: दो लड़कों को पेड़ से बांधकर पीटा, सिगरेट से दागा

बिहार के नवादा में एक राजद नेता ने हैवानियत का नंगा नाच किया। वह दो नाबालिग लड़कों पर बोलेरो चोरी का आरोप लगा न केवल पेड़ से बांधकर घंटों पीटता, बल्कि सिगरेट से भी दागता रहा। घटना नवादा के हिसुआ प्रखंड की है। हैवानियत का यह आरोप हिसुआ के प्रखंड राजद अध्यक्ष उमेश यादव पर लगा है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस तरह दीं अमानवीय यातनाएं

जानकारी के अनुसार उमेश यादव ने अपने भाई व सहयोगियों के साथ दो नाबालिग लड़कों को अगवा कर अमानवीय यातनाएं दीं। उन्‍हें पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और जलती सिगरेट से शरीर को दागा। दोनों पर बोलेरो चोरी का आरोप लगा ये अमानवीयता की गईं। घटना में घायल एक लड़के को हिसुआ के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 

यह है मामला

हिसुआ नगर के गुरुचक निवासी वार्ड नंबर एक के पार्षद इंदु देवी के पति उमेश यादव हिसुआ प्रखंड के राजद अध्यक्ष हैं। उनकी बोलेरो एक अगस्त की रात राजमार्ग 82 स्थित गुरुचक पेट्रोल पंप के पास से चोरी हो गई थी। नरहट थाना क्षेत्र में इसकी प्राथमिकी कराई गई।

चार अगस्त की शाम राजद अध्यक्ष ने हिसुआ खनखनापुर मोहल्ले से दो नाबालिग लड़कों को उठा लिया। एक किशोर बढ़ई बिगहा का तो दूसरा कहरिया गांव का है। दोनों को राजद नेता अपने आवास ले गए और यातनाएं देकर बोलेरो चोरी मामले की पूछताछ करने लगे।

दोनों लड़के कुछ नहीं जानते की रट लगाए रहे। राजद नेता ने उसी रात एक लड़के को हिसुआ थाना पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरे पर चोरी कबूलने और मामा से पांच लाख दिलवाने का दबाव  बनाया। बात नहीं बनने पर अगले दिन उसे भी नरहट थाना  पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने अपने स्तर से पूछताछ कर दोनों को निर्दोष मान मुक्त कर दिया। इस बीच घायल लड़के के शरीर पर जख्मों के निशान देखकर लोग भड़क गए। फिर, इस संबंध में राजद अध्यक्ष उमेश यादव, भाई मिथिलेश यादव व ग्रामीण पप्पू कुमार के खिजाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस बाबत पुलिस ने जांच में लग गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com