राशिफल

बुधवार का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

राशिफल

मेष: आज दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ: आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा। इस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मिथुन: आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

कर्क: आय से अधिक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

सिंह: आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें।

कन्या: अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

तुला: दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

वृश्चिक: आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इससे उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

धनु: मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। 

मकर: लंबे समय बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। यात्रा संभव है।

कुम्भ: आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा, इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन: जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध न करें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com